Thursday, September 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशसिंहस्थ के लिए 30 किलोमीटर लंबाई...

सिंहस्थ के लिए 30 किलोमीटर लंबाई में निर्मित हो रहे घाट को बनाएंगे ऐतिहासिक: मुख्यमंत्री यादव

Banner Advertising

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 को ऐतिहासिक आयोजन बनाया जाएगा। उज्जैन में क्षिप्रा पर 30 किलोमीटर लंबाई में निर्मित हो रहे सुविधायुक्त घाट श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि अति उपयोगी सिद्ध होंगे, जहां 24 घंटे में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार की शाम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में पब्लिक वाणी मीडिया समूह की स्थापना वर्षगांठ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के स्थानों का विकास आवश्यक है। आज उज्जैन आध्यात्मिक पर्यटन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पब्लिक वाणी मीडिया समूह के प्रमुख श्री मृगेंद्र सिंह को दिए साक्षात्कार में कहा कि प्रति 12 वर्ष में उज्जैन में सिहंस्थ के विकास कार्यों की प्रतिक्षा करनी होती थी। अब उज्जैन में स्थाई महत्व के कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास, बेरोजगारी खत्म करने, नवीन मेडीकल कॉलेजों की स्थापना से नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दिलवाने और डॉ. अम्बेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास से संबंधित अनेक प्रकल्पों का विवरण दिया।

RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular