Tuesday, February 3, 2026
Homeदिल्लीउत्तर और मध्य भारत में ठंड...

उत्तर और मध्य भारत में ठंड ने पकड़ी रफ्तार: IMD की चेतावनी, कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी से गिरेगा तापमान

Banner Advertising

नई दिल्ली। उत्तर और मध्य भारत में सर्दी अब तेजी से बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी का असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इसके चलते रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं अब मैदानों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है।

RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular