Monday, April 6, 2026
HomeChhattisgarhकर्नाटक के चित्रदुर्ग में आग का...

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में आग का गोला बनी बस, 12 यात्री जिंदा जले

Banner Advertising

कर्नाटक।  चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां NH-48 पर लॉरी ने प्राइवेट बस में टक्कर मार दी गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में बस में सवार 12 यात्री जिंदा जल गए, जबकि 20 लोग घायल हैं। घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है। वहीं, मृतकों के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राइवेट बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी। बताया जा रहा है कि हिरियूर से बेंगलुरु जा रही लॉरी के ड्राइवर ने लापरवाही से डिवाइडर पार किया। इसी दौरान बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही स्लीपर बस से टक्कर हो गई। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैल गई कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए। यह बस सी बर्ड नाम की एक प्राइवेट सर्विस की थी। घटना के समय बस में कुल 32 यात्री सवार थे। यह लापरवाही का मामला बताया जा रहा है। टक्कर के तुरंत बाद बस में तेज आग भड़क उठी जिसमें 12 लोगों की जलकर मौत हो गई।

हादसे में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

आग लगने के तुरंत बाद, कई घायल यात्रियों को गंभीर जलने की चोटों के साथ पास के अस्पतालों में ले जाया गया, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि जब बस में आग लगी हुई थी, तब बस के पास स्थानीय लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular