Monday, September 14, 2026
HomeChhattisgarhगणपति उत्सव में आस्था के साथ...

गणपति उत्सव में आस्था के साथ अर्थव्यवस्था भी गुलजार

Banner Advertising

गणेश चतुर्थी मंगलवार को है। इस दिन प्रदेश में गणपति विराजमान होंगे। छत्तीसगढ़ में करीब 50 लाख गणपति की प्रतिमाएं घरों में विराजमान होती हैं और 20 हजार से ज्यादा बडे गणपति सार्वजनिक समितियों द्वारा रखे जाते हैं। बाजार में छोटे गणपति के दाम जहां 500 से 7000रुपए तक हैं, वहीं बड़ी गणपति मूर्तियों के दाम 50 हजार से पांच लाख तक हैं। शहरों की सार्वजनिक गणेश समितियों आमतौर पर एक लाख से ज्यादा दाम के ही गणपति रखे जाते हैं। मूर्तिकारों और बड़े कारोबारियों का अनुमान है, राज्य में छोटे गणपति का 500 करोड़ का कारोबार होता है और बड़ी मूर्तियां 200 करोड़ की बिकती हैं। इस बार महंगाई के कारण दाम भी करीब डबल हो गए है।

बीते साल छोटे गणपति दो से तीन सौ में मिल जाते थे, लेकिन इस बार चार सौ रुपए से कम की कीमत की प्रतिमाएं नहीं हैं। गणेश चतुर्थी के लिए राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के हर छोटे से लेकर बड़े शहरों में बाजार गुलजार हैं। रायपुर में लगातार गणपति प्रतिमाओं की बिक्री हो रही है। बाजार में भारी भीड़ है। जहां तक रायपुर की बात हैं तो यहां पर घरों में विराजमान किए जाने वाले छोटे गणपति की कीमत एक हजार से 8000 रुपए तक है। इसी के साथ कुछ छोटे गणपति 400 से 500 रुपए में भी बिक रहे हैं।

RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular