Tuesday, October 27, 2026
HomeChhattisgarhपहला प्यार दूसरी बार’ को मिला...

पहला प्यार दूसरी बार’ को मिला बॉलीवुड सितारों का प्यार

Banner Advertising

मुंबई। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और अनुज सैनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अपनी ताजगी भरी कहानी, शानदार ह्यूमर और युवाओं से जुड़ी भावनाओं को सहज अंदाज में पेश करने वाली इस रोमांटिक कॉमेडी में छह नए कलाकार नजर आ रहे हैं। इनमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर शामिल हैं।

फिल्म अपनी हल्की-फुल्की मस्ती, दिल छू लेने वाले पलों और पहले प्यार की खूबसूरत यादों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स के बीच अब बॉलीवुड सितारे भी फिल्म और इसमें नजर आ रहे नए कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं। इसी कड़ी में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा की हैं।

अजय देवगन ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “फिल्म को लेकर शानदार बातें सुनने को मिल रही हैं। सभी नए टैलेंट को ढेर सारी शुभकामनाएँ!” उनकी इस प्रतिक्रिया ने फिल्म के नए कलाकारों का उत्साह बढ़ाया है। अजय देवगन का यह संदेश नए कलाकारों के प्रति उनके प्रोत्साहन को दर्शाता है।

आदित्य रॉय कपूर भी कहा, “जाकर देखो भाई लोग!” लव रंजन की फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की आदित्य रॉय कपूर ने की जमकर तारीफ

वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म की कहानी, लेखन और कलाकारों के अभिनय की तारीफ करते हुए इसे स्कूल के दिनों की यादें ताजा करने वाला शानदार अनुभव बताया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा,

“क्या शानदार फिल्म है! ‘पहला प्यार दूसरी बार’ पहले ही सीन से आपको अपनी ओर खींच लेती है और पूरी फिल्म के दौरान आपके चेहरे पर मुस्कान बनाए रखती है। इसकी लेखनी कमाल की है, कलाकारों का अभिनय शानदार है और यह आपको सीधे आपके स्कूल के दिनों में ले जाती है। नए कलाकारों को इतने प्यारे अंदाज में अभिनय करते और इस कहानी को इतनी खूबसूरती से जीवंत करते देखना वाकई ताजगी भरा अनुभव है! इस फिल्म को जरूर देखें और इन नए कलाकारों को वह सारा प्यार और समर्थन दें, जिसके वे हकदार हैं। आइए, नई प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाएं और उन्हें वह सराहना दें, जिसके वे हकदार हैं!”

अर्जुन कपूर भी फिल्म के मजेदार पलों और भावनात्मक कहानी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा,

“इसे देखकर बहुत मजा आया!!! शुरुआत से ही यह फिल्म हंसी और मस्ती से भरपूर है, लेकिन अंत तक आते-आते यह एक इमोशनल सफर बन जाती है… इस फिल्म के जरिए सामने आ रहे सभी नए टैलेंट और एनर्जी को बहुत-बहुत बधाई”

बॉलीवुड सितारों की इन प्रतिक्रियाओं ने फिल्म में नजर आ रहे नए कलाकारों की प्रतिभा को खास पहचान दी है। जहां रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म के जरिए ताजा होने वाली स्कूल के दिनों की यादों और कलाकारों के शानदार अभिनय की तारीफ की, वहीं अर्जुन कपूर ने इसके ह्यूमर, मस्ती और भावनात्मक पहलू को सराहा। अजय देवगन ने भी नए टैलेंट को शुभकामनाएँ देकर उनका हौसला बढ़ाया है।

दर्शकों से मिल रहे प्यार और बॉलीवुड सितारों की सराहना के साथ लव रंजन की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ एक खुशनुमा और दिल छू लेने वाली रोमांटिक कॉमेडी के रूप में अपनी पहचान बना रही है। फिल्म नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने के साथ-साथ पहले प्यार और जवानी के बेफिक्र दिनों की यादों को भी खूबसूरती से पर्दे पर उतारती है।

RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular