Monday, February 2, 2026
Homeबिहारबिहार चुनाव : 121 सीटों पर...

बिहार चुनाव : 121 सीटों पर मतदान जारी, जानें किन सीटों में कितना हुआ मतदान

Banner Advertising

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान जारी है। राज्य की 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई और सुबह 9 बजे तक कुल 13.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों से आ रहे आंकड़ों के मुताबिक, सहरसा जिले में सबसे ज्यादा 15.27% वोटिंग हुई है, जबकि लखीसराय में सबसे कम 7.00% मतदान दर्ज किया गया है।

जिलोंवार देखें लिस्ट
अगर जिलोंवार आंकड़ों की बात करें तो बेगूसराय में 14.60%, भोजपुर में 13.11%, बक्सर में 13.28%, दरभंगा में 12.48%, गोपालगंज में 13.97%, खगड़िया में 14.15%, मुंगेर में 13.37%, मुजफ्फरपुर में 14.38%, नालंदा में 12.45%, पटना में 11.22%, समस्तीपुर में 12.86%, सारण (छपरा) में 13.30%, शेखपुरा में 12.97%, सिवान में 13.35% और वैशाली में 14.30% मतदान हुआ है।

RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular