Thursday, March 26, 2026
HomeChhattisgarhदेश के कई राज्यों में ठंड...

देश के कई राज्यों में ठंड ने दी दस्तक

Banner Advertising

हाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम राज्यों में सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में रात में बहुत से लोग पंखा, कूलर और एसी नहीं चला रहे हैं। यहां तक कि हल्के कंबल का भी सहारा लोग ले रहे हैं। इस बीच देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश भी हो रही है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी  मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और माहे में 9 से 12 अक्तूबर के दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है। तेलंगाना में तेज हवाएं चलने की संभावना है। 9-11 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में भी बारिश हो सकती है।

9-10 अक्टूबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकी है। 10 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं।

RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular