Wednesday, August 5, 2026
HomeEntertainmentसलमान खान ने दिया बड़ा हिंट,...

सलमान खान ने दिया बड़ा हिंट, बिग बॉस 20 के पहले टीजर ने मचाई सनसनी

Banner Advertising

टीवी का सबसे चर्चित और लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो के मेकर्स ने मंगलवार को ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) का पहला टीजर जारी कर दिया, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस बार भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में सलमान का दमदार अंदाज, रहस्यमयी डायलॉग और सीजन से जुड़ा एक खास क्लू फैंस की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा रहा है।

घोड़े के साथ सलमान ने की एंट्री
करीब एक मिनट के इस टीजर की शुरुआत सलमान खान (Salman Khan) की शानदार एंट्री से होती है। वह घोड़े के साथ बेहद रॉयल अंदाज में नजर आते हैं। इसके बाद उनका एक रहस्यमयी डायलॉग सुनाई देता है, जो उनकी 1995 की सुपरहिट फिल्म ‘करण अर्जुन’ की याद दिलाता है। सलमान का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular