Monday, February 2, 2026
Homeदिल्लीझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन नहीं रहे, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसे

Banner Advertising

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया. 81 वर्ष के शीबू सोरेन और किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे. शिबू सोरेन पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे और उन्हें जून के आखिरी सप्ताह में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.
उनके निधन की जानकारी के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है. शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद दिल्ली में मौजूद हैं और अस्पताल में ही थे जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया.

RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular